एक्सप्लोरर
Corona Update: दूसरी लहर की बढ़ती रफ्तार, एक दिन में 4 लाख के पार पहुंचा आंकड़ा
भारत में कोरोना वायरस की अभी दूसरी लहर चल रही है और इसमें वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वायरस से संक्रमित होने के रोजाना रिकॉर्ड मामले सामने आ रहे हैं। अब तो एक दिन में नए मरीजों के मिलने का आंकड़ा चार लाख पार कर गया है। गुरुवार को भी कोविड-19 के नए मामलों ने एक बार फिर अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 24 घंटे में 4.14 लाख से ज्यादा नए मामले दर्ज हुए हैं, जबकि इस दौरान करीब 4 हजार लोगों की मौत हुई है. ये आंकड़ा अब डरावना लग रहा है।
और देखें


















