Uttarakhand : आपदा पर सियासत ! कांग्रेस कमेटी करेगी आपदाग्रस्त इलाकों का दौरा | ABP Ganga
एक ओर सीएम धामी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर आपदा के मुद्दे को लेकर कांग्रेस भी एक्टिव हो गई है. इसी कड़ी में आज कांग्रेस की एक 5 सदस्यीय कमेटी आपदा प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस कमेटी का गठन किया है. आज से तीन दिनों के अंदर ये कमेटी प्रदेश के आपदा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी और इस दौरे के बाद सरकार को ज्ञापन सौंपने का भी कार्यक्रम है...आपको बता दें कि, कांग्रेस की इस कमेटी में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, उपनेता प्रतिपक्ष करन माहरा और पूर्व विधायक संजीव आर्य शामिल हैं..




























