एक्सप्लोरर
Agra: ऑक्सीजन की कमी से गई 2 लोगों की जान और छुपाने में लगा है हॉस्पिटल। Oxygen Crisis
देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश का भी बुरा हाल है जहां मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आगरा में भी मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। बताया जा रहा है कि यमुना पार के जेडी हॉस्पिटल में 15 घंटे में तीन मौतें हो चुकी हैं। एक कि हार्ट अटैक तो दो की मौत का कारण नहीं बता रहा हॉस्पिटल। परिजनों के बार बार पूछने पर भी मौत का कारण नहीं बताया। सूत्रों की माने तो ऑक्सीजन के अभाव में दोनों की जान गई है। वहीं गोयल सिटी हॉस्पिटल में भी शाम से 5 लोगों ने दम तोड़ दिया है। देखिए ये खास रिपोर्ट..
और देखें



























