एक्सप्लोरर
Sitapur में आज CM Yogi और Akhilesh की सीधी टक्कर, कई जनसभाओं को करेंगे संबोधित। UP Election
तीसरे चरण का प्रचार खत्म होते ही अब सियासी दिग्गजों ने चौथे चरण के लिए प्रचार तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज सीएम योगी और अखिलेश यादव की सीतापुर में जनसभाएं होनी हैं। जिसमें सीएम सबसे पहले दोपहर करीब 1.30 बजे सेवता सीट पर प्रचार के लिए पहुंचेंगे। इसके बाद वो महमूदाबाद और मिश्रिख विधानसभा में अलग अलग जनसभाएं करेंगे तो वहीं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज सीतापुर की बिसवां सीट पर जनसभा कर पार्टी की खोई प्रतिष्ठा वापस पाने की कोशिश करेंगे क्योंकि 2017 से पहले तक सीतापुर की सीटों पर सपा ने करीब दो दशक तक कब्जा जमाए रखा था...
और देखें





























