UP Election: यूपी के इन जिलों में आज दिग्गजों का जमावड़ा, CM Yogi.. Akhilesh और Owaisi करेंगे जनसभाएं
चौथे चरण की सीटों पर आज अलग अलग पार्टियों के सियासी दिग्गज जुटेंगे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज बांदा, रायबरेली और लखनऊ में चुनाव प्रचार करेंगे तो वहीं राजनाथ सिंह अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ की दो विधानसभा में जनसभाएं करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी भी आज लखनऊ और सीतापुर में प्रचार करने उतरेंगे।
तो वहीं आज लखनऊ में कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी चुनाव प्रचार करेंगे। इसके अलावा कांग्रेस महासचिव आज रायबरेली में चुनाव प्रचार कर कांग्रेस की यूपी में आखिरी गढ़ बचाने की कोशिश करेंगी क्योंकि रायबरेली की सीटों से दो कांग्रेस विधायक अदिति सिंह और राकेश सिंह बीजेपी का दामन थाम चुके हैं।
तो वहीं AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भी आज चौथे चरण के लिए चुनाव प्रचार करने उतरेंगे। ओवैसी आज फतेहपुर में जनसभा कर प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल तैयार करेंगे...






























