एक्सप्लोरर
Aligarh: शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, भागने की फिराक में था आरोपी
अलीगढ़ शराब कांड का मुख्य आरोपी और 1 लाख का इनामी अभियुक्त पकड़ा गया है। मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा को अलीगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अलीगढ़ में जहरीली शराब से अब तक 38 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. इस मामले 17 मुकदमें दर्ज किये गये, जबकि 62 गिरफ्तारियां हुई हैं। अलीगढ़ में जहरीली शराब से मौतों का सिलसिला थमा नहीं है. 24 घंटे में इलाज के दौरान 5 और लोगों की जान चली गई।
और देखें




























