एक्सप्लोरर
Lakhimpur Case:अरेस्ट के बाद Akhilesh का शायराना ट्वीट, 'ये नहीं गिरफ़्तारी है, ये तो जंग हमारी है'
लखनऊ में हिरासत में लिए जाने के बाद सपा अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने ट्वीट किया है। अखिलेश यादव ने लिखा कि, ये नहीं गिरफ़्तारी है..ये तो जंग हमारी है! आज अहंकारी भाजपा का विकृत रूप और चेहरा जनता के सामने किसानों की हत्या के रूप में आया है। भाजपा के समर्थकों के सिर भी शर्म से झुक गये हैं। अन्नदाता के हत्यारों का साथ देने का अपराधबोध उनके गले से एक निवाला भी नीचे उतरने नहीं दे रहा है।
और देखें

























