एक्सप्लोरर
नाम लिए बगैर नैंसी ने दी चीन को चेतावनी, ताइवान के साथ जारी किया साझा बयान | Nancy Pelosi Taiwan Visit
अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद विश्व की दो महाशक्तियां चीन और अमेरिका आमने-सामने आ गए हैं. इस बीच नैन्सी पेलोसी ने ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन से मुलाकात की है. मुलाकात के दौरान ताइवान की राष्ट्रपति त्साई इंग वेन ने कहा कि "मैं अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी का हार्दिक स्वागत करती हूं. उपराष्ट्रपति और मुझे स्पीकर द्वारा अमेरिका-ताइवान संबंधों को लेकर कॉल आते रहे हैं. हमारी इस मुलाकात के लिए मैं खुश हूं."
और देखें

























