Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड बिल संसद में पेश, जोरदार हंगामा शुरु | Parliament Session | ABP NEWS
वक्फ संशोधन बिल गुरुवार (08 अगस्त) को लोकसभा में पेश किया गया. इस बिल पर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री और अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सदन में उठाए गए सवालों का जवाब दिया. किरेन रिजिजू ने कहा, 'बिल में संविधान का कोई उल्लंघन नहीं किया गया है. धार्मिक कार्यों में हस्तक्षेप नहीं है.' सुप्रीम कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि आर्टिकल 25 और 26 के अंदर वक्फ बोर्ड नहीं आता है, जिनको हक नहीं मिला है, उन्हें हक देने के लिए ये बिल लाया गया है. उन्होंने कहा, 'जिनको दबाकर रखा गया है, उनको जगह देने के लिए ये बिल लाया गया है. बिल का समर्थन करने वालों को दुआएं मिलेंगी. अंदर ही अंदर सब समर्थन दे रहे हैं.'






























