वोट कैलकुलेटर...कितना अहम है मोदी फैक्टर?
लोकसभा चुनाव के स्पेशल शो में आपका स्वागत है..आप जानते है...महा भारत एक्सप्रेस के साथ मैं पूरे देश में चुनाव की सरगर्मियों को कवर कर रहा हूं...आज हमारी इलेक्शन एक्स्प्रेस -- शहर में थी...नेताओं से बात हुई..जनता का मूड जाना...लेकिन इसी बाच आज देश में चुनाव के लिहाज से दो बड़े सर्वे भी सामने आया... दिल्ली में केजरीवाल के जेल जाने के बाद...एबीपी न्यूज के लिए सी वोटर ने ये पहला सर्वे किया..दिल्ली की जनता इस मुद्दे पर क्या कहती है..जबकि दूसरा सर्वे देश के चुनावी मुद्दों पर है...जनता वोट डालने जाएगी..तो अपने जहन में किन मुद्दों को लेकर जाएगी...वो कौन से मुद्दे हैं जो चुनाव में लोगों के लिए बेहद जरूरी है...क्या राम मंदिर पर वोट पड़ेगा या फिर बेरोजगारी और महंगाई पर...इन सारे सवालों के जवाब आपको मोदी फैक्टर की मेगा शो के जरिए बताएंगे...और आपको वो तस्वीरें भी दिखाएंगे..जिसे मोदी के माइंड गेम के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाने लगा है...तो शुरुआत करते हैं..मोदी फैक्टर की..



























