T 20 World Cup: भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से मात दी... | IND vs PAK
टी20 वर्ल्ड कप के सबसे बड़े मुकाबले के शुरू होने में अब महज कुछ घंटे का वक्त रह गया है. शाम साढ़े सात बजे इस मैच का टॉस होगा और आठ बजे मुकाबले की शुरुआत होगी. फैंस, इस मैच के बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. भारत और पाकिस्तान के बीच मैच न्यूयॉर्क के नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार दिखी है और बैटिंग करना काफी मुश्किल दिखा है. हालांकि, इस मैच में पिच काफी अलग नज़र आएगी. दरअसल, आईसीसी ने यहां पर खेले गए दो मैचों के बाद पिच में बदलाव करने के बयान दिया था. इस मैच से पहले कनाडा और आयरलैंड का मैच नसाउ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला गया था. तब यहां की पिच काफी बदली हुई नजर आई थी. हालांकि, फिर भी मैच लो स्कोरिंग ही रहा था.






























