Swati Maliwal Case: बिभव की गिरफ्तारी के खिलाफ आज अरविंद केजरीवाल जाएंगे बीजेपी मुख्यालय | ABP News
Swati Maliwal Case: बिभव की गिरफ्तारी के खिलाफ आज अरविंद केजरीवाल जाएंगे बीजेपी मुख्यालय | ABP News अपने निजी सहायक (पीए) बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद शनिवार (18 मई 2024) को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला किया. अरविंद केजरीवाल ने उन्हें आम आदमी पार्टी (AAP) के सभी शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार करने की चुनौती दी और कहा कि वे रविवार (19 मई 2024) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) मुख्यालय तक मार्च करेंगे. दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान- घटना के समय का CCTV फुटेज गायब | आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल से कथित मारपीट और बदसलूकी के मामले में सीएम केजरीवाल के पीए रहे विभव कुमार को पुलिस रिमांड में भेज दिया गया है. दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार को शनिवार (18 मई) को तीस हजारी कोर्ट के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने गौरव गोयल की कोर्ट में पेश किया. यहां दिल्ली पुलिस ने विभव कुमार की 7 दिनों की पुलिस रिमांड मांगी. वहीं कोर्ट ने उन्हें 5 दिनों की रिमांड पर भेज दिया. देखिए पूरी अपडेट।

























