Akhilesh Yadav की 'साइकिल' पर सवार Swami Prasad Maurya ? 'मेला होबे' वाली राजनीति का विश्लेषण
आज बीजेपी ने यूपी में घर घर प्रचार का अभियान शुरु किया, तो दूसरी ओर उसी के घर में सेंध लग गई.. यूपी के कद्दावर नेता और योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने धमाका करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया, अभी मौर्या के इस्तीफे की कॉपी से उनकी नाराजगी को समझने की कोशिश ही हो रही थी कि ट्वीटर पर अखिलेश यादव ने स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ मुस्कुराता हुआ फोटो ट्वीट किया, जिससे पिक्चर लगभग साफ हो गई, स्वामी के इस्तीफे के बाद बीजेपी के खेमे में इस्तीफों को झड़ी लग गई, आनन फानन में बीजेपी ने ट्वीटर डैमेज कंट्रोल शुरू किया तो अखिलेश ने ममता बनर्जी के मशहूर खेला होबे वाले नारे को ट्विस्ट कर मेला होबे का नारा उछाल दिया, अब सवाल ये है कि अखिलेश के मेला होबे नारे का राजनीतिक मतलब क्या है, इसका विश्लेषण करेंगे लेकिन पहले हमारे सहयोगी पंकज झा और रणवीर की इस रिपोर्ट से यूपी की राजनीति के सेंसेक्स का उतार चढ़ाव समझिए






























