एक्सप्लोरर
क्या दिल्ली हिंसा के पीछे कोई मास्टरमाइंड था ? देखिए बड़ी बहस
ठीक एक हफ्ते पहले रविवार के ही दिन दिल्ली के कई इलाकों में हिंसा भड़की थी. हिंसा में 42 लोगों की जान चली गई. दो दिन से अप्रिय घटना तो नहीं हुई है लेकिन हिंसा के निशान आसानी से मिटेंगे नहीं. पुलिस अब आरोपियों की धरपकड़ कर रही है लेकिन अब भी हिंसा का कोई बड़ा चेहरा सलाखों के पीछे नहीं है. गोली चलाने वाले, भड़काने वाले, आग लगाने वाले सब फरार हैं. कहने को तो 885 आरोपी पकड़े गए हैं लेकिन क्या कोई मास्टरमाइंड था जिसने भीड़ को उन्मादी बना दिया? क्या कोई मास्टरमाइंड था जिसने दिल्ली को रक्तरंजित कर दिया?
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion



















