एक्सप्लोरर
'तुम्हारे बाबूजी तुमको पैदा किए तो रोजगार दिए?'- नौकरी मांगने पर प्रवासी मजदूर पर भड़के JDU विधायक
बिहार में जब एक प्रवासी ने अपने विधायक से मदद मांगी तो विधायक जी भड़क गए. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) विधायक रणधीर कुमार सोनी की बदजुबानी का वीडियो वायरल हुआ है. रणधीर कुमार सोनी अपने क्षेत्र शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड के चांदी गांव में क्वांरटीन सेंटर में रह रहे प्रवासी मजदूरों का हाल जानने पहुंचे थे.
विधायक को सामने देख मजदूरों ने कहा कि उनके लिए लिए रोजगार की व्यवस्था की जाए. बस इतना सुनते ही विधायक जी नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि तुम्हारे बाबूजी तुमको पैदा किए तो रोजगार दिए?
और देखें




























