SC-ST Reservation: SC-ST आरक्षण पर बसपा सुप्रीमो Mayawati का बड़ा बयान | ABP News
UP Politics: बीएसपी चीफ मायावती ने एससी-एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद लखनऊ में शनिवार को प्रेस कॉफ्रेंस की है. उन्होंने इस दौरान केंद्र सरकार पर जबरदस्त जुबानी हमला बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट में ठीक से केस की पैरवी नहीं करने का आरोप लगाया है. मायावती ने कहा, 'केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ठीक ढंग से पैरवी नहीं की है. एससी-एसटी के लोग अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं. एससी-एसटी में क्रीम लेयर के बहाने आरक्षण खत्म करने की साजिश हो रही है. प्रधानमंत्री जी हवा हवाई आश्वासन दे रहे हैं. आरक्षण को निब्प्रभावी किया जा रहा है. आरक्षण खत्म करने की नौबत आ गई है. कल बीजेपी सांसद का डेलीगेशन पीएम से मिला था.'

























