PM Modi in Paris: आज पेरिस में मिल सकते हैं पीएम मोदी और Jd Vance | Breaking | AI Summit | ABP News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार (10 फरवरी,2025) को फ्रांस के दौरे पर पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ एआई एक्शन शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे, उनके साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और व्यापारिक नेताओं को संबोधित करेंगे. पेरिस एयरपोर्ट पर पीएम नरेंद्र मोदी को का भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. पीएम मोदी की अगुवानी के लिए फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू एयरपोर्ट पहुंचे. दोनों नेताओं का बुधवार (12 फरवरी,2025) को मार्सिले में राष्ट्रमंडल युद्ध कब्र आयोग की ओर से प्रबंधित मजारग्यूज़ युद्ध कब्रिस्तान का दौरा करने और प्रथम विश्व युद्ध में बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का भी कार्यक्रम है. उसी दिन बाद में, प्रधानमंत्री अपनी दो देशों की यात्रा के दूसरे चरण के तहत अमेरिका जाएंगे
























