Mallikarjun Kharge का PM पर जुबानी हमला, 'मोदी की गारंटी 140 करोड़ भारतीयों से क्रूर मजाक'
चुनावी वादों को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पीएम मोदी ने जुबानी जंग तेज होती जा रही है...पीएम मोदी के कांग्रेस की चुनावी वादों पर सवाल उठाने के बाद अब मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है...उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने और धोखा देने का आरोप लगाया। उन्होंने मोदी की गारंटी को मजाक बताते हुए निशाना साधा कि 'गारंटी' के मुद्दे पर सवाल उठाने से पहले खुद को देखें....खरगे ने बेरोजगारी, घरेलू बचत की गिरावट, पेपर लीक और आर्थिक असमानता के मुद्दे उठाए और चुनावी वादों पर सवाल खड़े किए...खरगे ने सवाल किया कि हर साल 2 करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन भारत में बेरोजगारी दर 45 साल के उच्चतम स्तर पर क्यों है? जहां भी मुट्ठी भर नौकरियों के लिए रिक्तियां होती हैं, वहां भगदड़ क्यों देखी जाती है?
























