Kolkata Doctor Murder: लेडी डॉक्टर मर्डर केस को लेकर सीएम ममता बनर्जी का बड़ा बयान | ABP NEWS
कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप के बाद हत्या किए जाने की बात सामने आई है. यौन उत्पीड़न के बात हत्या किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी. शुक्रवार (09 अगस्त) को सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला चिकित्सक का शव मिला था. पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इस घटना को ''दुर्भाग्यपूर्ण और घृणित'' बताया और कहा कि उनके सहयोगियों (डॉक्टरों) का गुस्सा जायज है. ममता ने स्थानीय टीवी चैनल से कहा, "मैंने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. मैंने मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है. अगर जरूरत पड़ी तो आरोपियों को फांसी दी जाएगी, हालांकि मैं फांसी की सजा का समर्थक नहीं हूं."
























