Jharkhand Election: 'सस्ता सिलेंडर, महिलाओं को हर महीने 2100 रुपए'- बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी आज अपना संकल्प पत्र जारी करने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सुबह 10 बजे इस महत्वपूर्ण दस्तावेज को पेश करेंगे। इसमें शिक्षा, खाली पदों पर भर्ती, गोगो दीदी योजना के तहत 2100 रुपए, सस्ता सिलेंडर, स्वास्थ्य और इंफ्रास्ट्रक्चर पर खास फोकस रहेगा। बीजेपी अग्निवीरों के लिए नौकरी की गारंटी देने की घोषणा भी कर सकती है, जिससे युवाओं को रोजगार की दिशा में एक नई उम्मीद मिलेगी। इसके अलावा, युवाओं की नौकरी की तैयारी के लिए भत्ते की घोषणा भी की जा सकती है। इस संकल्प पत्र के माध्यम से पार्टी राज्य के विकास और युवाओं की भलाई के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत करना चाहती है।

























