Israel-Iran War: इजरायल और ईरान के बीच आज 9वें दिन भी जंग जारी
ईरान ने शुक्रवार (20 जून) को इजरायल में फिर से मिसाइलों की बौछार कर दी है. पिछले आठ दिनों से दोनों देश एक-दूसरे पर कई बार मिसाइल और ड्रोन हमले को अंजाम दे चुके हैं. अब ईरान ने इजरायल के यरूशलम और तेल अवीव पर मिसाइलों की नई वेव लॉन्च कर दी है.
ईरान के एक न्यूज टीवी चैनल के प्रेजेंटर ने ईरान की तरफ से इजरायल के कब्जे वाले इला के आसमान के ऊपर दागी गई ईरानी मिसाइलों की तस्वीर दिखाई. इस तस्वीर के साथ बैकग्राउंड में ईरानी मिलिट्री का संगीत बज रहा था. वहीं, कई विदेशी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इजरायल के तेल अवीव, हैफा, यरुशलम और बीरशेबा में मिसाइल दागी हैं, जिसके बाद उसका असर भी देखा गया है.





















