एक्सप्लोरर
अंधविश्वास से भागेगा कोरोना? Bihar में महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर की पूजा
कोरोना काल में अंधविश्वास की महामारी भी फैली हुई है.देश के कई हिस्सों से इस अंधविश्वास की तस्वीरें सामने आ रही हैं.बिहार के कैमूर में महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर पूजा की.इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीत भी गाए.दरअसल पूरे ज़िले में कोरोना को माता का रूप मानते हुए उनके ग़ुस्से को शांत करने के लिए पूजा-अर्चना की होड़ लगी हुई है.दूसरी तरफ़ बिहार के ही गोपालगंज में भी महिलाओं ने कोरोना को देवी मानकर पूजा की.महिलाओं के ऊपर अंधविश्वास इस कदर हावी है कि उन्हें लगता है कि गुड़हल के नौ फूल, गुड़ की नौ डली, नौ लौंग और सिंदूर की नौ लकीर से पूजा के बाद कोरोना माता इनसे दूर चली जाएंगी.
और देखें

























