एक्सप्लोरर
T20 World Cup 2022: भारत की 'विराट' जीत... बॉर्डर पर मातम की रीत! | ABP News
2022 टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अपने पहले मैच में हार मिली है. भारत के खिलाफ मुकाबले में पाकिस्तान का खेल तो काफी अच्छा रहा था, लेकिन अंत में भारत की दमदार वापसी के कारण उन्हें हार मिली. भारत के लिए इस जीत के हीरो दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली रहे. उन्होंने इस मुकाबले में मैच जिताऊ पारी खेलते हुए 53 गेंदों पर ताबड़तोड़ 82 रन बनाए.
वहीं पाकिस्तान के खिलाफ इस महामुकाबले में मिली स्पेशल जीत के बाद विराट कोहली ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने फैंस को धन्यवाद कहा है. कोहली का यह पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है.
और देखें




























