एक्सप्लोरर
बांग्लादेश के पहले पीएम SM Rahman की बायोपिक बना रहे Shyam Benegal, abp से बताई फिल्म की खास बातें
इस साल 26 मार्च को पाकिस्तान से अलगाव और बांग्लादेश के निर्माण के 50 साल पूरे हो जाएंगे. इस खास मौके पर बांग्लादेश में होनेवाले जश्न के कार्यक्रम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे. मगर इस सब से परे बांग्लादेश के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभानेवाले, वहां राष्ट्रपिता की हैसियत रखनेवाले और बांग्लादेश के पहले प्रधानमंत्री रहे शेख मुजीबुर रहमान की जिंदगी पर जाने-माने निर्देशक श्याम बेनेगल एक फिल्म बनाने में जुटे हुए हैं. इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों मुम्बई के फिल्मसिटी में चल रही है. बांग्ला भाषा में बन रही इस फिल्म का नाम है 'बंगबंधु'.
और देखें
























