एक्सप्लोरर
Rahul Gandhi ने किया PM Modi पर पलटवार,कहा-'पीएम रोजगार पर एक शब्द नहीं बोलते'
Loksabha में पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने पलटवार किया है, उन्हों कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी की शैली देश को मूल मुद्दों से भटकाने वाली है. वह कांग्रेस की बात करते हैं, जवाहरलाल नेहरू की बात करते हैं, पाकिस्तान की बात करते हैं लेकिन मूल मुद्दों की बात नहीं करते. उन्होंने कहा, ''देश के सामने सबसे बड़ा मुद्दा रोज़गार का है. इस देश का हर युवा चाहता है कि पढ़ाई के बाद उसे रोज़गार मिले. हमने पीएम से कई बार पूछा लेकिन उन्होंने इस पर एक शब्द भी नहीं कहा. आप देश के युवाओं को बता दीजिए कि आप उनके लिए क्या कर रहे हैं.''
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















