'Corona को लेकर ढिलाई नहीं बरतनी है.. हम सभी को एक टीम की तरह काम करना होगा'- PM Modi
कोरोना वायरस के बचाव के लिए तैयार की जा रही वैक्सीन्स पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''यह अभी तय नहीं हुआ है कि किस वैक्सीन का मूल्य कितना रखा जाएगा. हालांकि, भारत में बनाए जा रहे दो टीके इस रेस में सबसे आगे हैं, हम वैश्विक कंपनियों के साथ भी काम कर रहे हैं. दवाओं के उपलब्ध होने के बाद भी, कुछ लोगों की प्रतिकूल प्रतिक्रियाएं हो सकती हैं इसलिए निर्णय वैज्ञानिक आधार पर लिया जाना चाहिए.''
कोरोना वैक्सीन निर्माण के संदर्भ में पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा, ''भारत सरकार वैक्सीन डेवलप्मेंट को ट्रैक कर रही है. हम भारतीय वैक्सीन डेवलपर्स और निर्माताओं के संपर्क में हैं. हम वैश्विक नियामकों, अन्य देशों की सरकारों, बहुराष्ट्रीय संगठनों और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ भी संपर्क में हैं.''






























