एक्सप्लोरर

Pahalgam Terrorist Attack: पहलगाम आतंकी हमले की ये खौफनाक सच्चाई जान हैरान रह जाएंगे | Jammu Kashmir

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम कस्बे में मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) को एक पर्यटक रिसॉर्ट में आतंकवादियों की ओर से की गई गोलीबारी में एक पर्यटक की मौत हो गई है, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं. ये गोलीबारी पहलगाम की बैसरन घाटी के ऊपरी इलाकों में हुई है. सूत्रों ने बताया कि ये एक योजना के तहत किया गया हमला है और ऊंची पहाड़ी से नीचे की तरफ गोलीबारी की गई. खास बात ये है कि जम्मू-कश्मीर में कुछ इलाके हैं जहां आतंकवाद नजर नहीं आता है, उनमें पहलगाम भी है. इस बार आतंकियों ने इसे भी निशाना बनाया है. सीआरपीएफ की अतिरिक्त क्विक रिएक्शन टीम घटनास्थल पर तैनात की गई. खुफिया सुरक्षा एजेंसी सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में TRF (The Resistent Front) आतंकी ग्रुप के हाथ होने की आशंका है. खुफिया सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, हमलावर पुलिस यूनिफॉर्म में थे और उनकी तादाद 2 से 3 थी. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि ये पर्यटक राजस्थान से आए थे. ये एक टूरिस्ट इलाका है और गर्मियों की छुट्टियां शुरू होने वाली हैं, ऐसे में धीरे-धीरे लोग इलाके में घूमने के लिए पहुंच रहे हैं. इस हमले के पीछे पाकिस्तान के आतंकियों का हाथ बताया जा रहा है. असीम मुनीर के भड़काऊ बयान के बाद आतंकियों ने टूरिस्टों को बनाया निशाना सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हाल में पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर ने हिंदुओं को लेकर भड़काऊ बयान दिया था. इसके तुरंत बाद ही आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया है. सरकारी सूत्रों ने दावा किया है कि यह बहुत साफ था कि असीम मनीर लश्कर, जैश और हिजबुल जैसे आतंकवादी समूहों को जम्मू-कश्मीर में हमले करने के लिए उकसा रहा था. इसके साथ ही अमरनाथ यात्रा भी कुछ दिनों में शुरू होने वाली है. इसके अलावा, आतंकियों ने टूरिस्टों को ऐसे समय में निशाना बनाया है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुस्लिम देश सऊदी अरब के दौरे पर गए हैं. जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद्य ने क्या कहा? इस हमले को लेकर पूर्व डीजीपी ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा, पहलगाम में हुआ आतंकी हमला चिंताजनकर खबर है क्योंकि कुछ दिनों में अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है और इसका बेस कैंप पहगाम में ही है. साथ ही भारी तादात में टूरिस्ट भी पहुंच रहे हैं. ज्यादातर आतंकी टूरिस्टों पर हमला नहीं करते हैं, इससे स्थानीय निवासियों के व्यापार पर भी असर पड़ता है.

और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget