एक्सप्लोरर
प्याज से लेकर आर्थिक मंदी तक पर Modi सरकार के मंत्रियों के बेतुके बयान | News @7
आज बीजेपी के कुछ नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी के लिए नई मुसीबत खड़ी करने वाले बयान दिए. प्याज की कीमत को लेकर वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का प्याज नहीं खाने वाला बयान सुबह से वायरल हो रहा है. अब उनका साथ देने के लिए कुछ और लोग आगे आ गये हैं. लोकसभा में बलिया से बीजेपी सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा है कि अगर ऑटोमोबाइल सेक्टर में वाकई कोई मंदी है तो फिर रोड पर इतना ट्रैफिक जाम क्यों लगता है. और इसी तरह के तीसरे महाज्ञानी यूपी के कृषि राज्यमंत्री रणवेंद्र सिंह हैं जो कह रहे हैं कि सौ फीसदी क्राइम कम करना तो भगवान राम के वश से भी बाहर की बात है.
और देखें

Hirdesh Kumar Singh
Opinion





















