एक्सप्लोरर
LCA Tejas की दूसरी Squadron तैयार, 27 मई को Indian Air Force में होगा शामिल
स्वदेशी लड़ाकू विमान, एलसीए तेजस की दूसरी स्कॉवड्रन भी वायुसेना में शामिल होने के लिए तैयार है. ये एलसीए-एफओसी यानि एलसीए-मार्कवन-ए हैं, जो पहले वाले तेजस से एडवांस हैं. 27 मई को वायुसेना प्रमुख कोयम्बटूर के करीब सुलूर में इस 18 स्कॉवड्रन को शामिल करेंगे. ये स्कॉवड्रन पहले मिग-27 फाइटर जेट की थी और '71 के युद्ध में इसी स्कॉवड्रन के निर्मलजीत सिंह सेखों को मरणोपरांत परमवीर चक्र से नवाजा गया था. एफओसी स्टंडर्ड में बीवीआर यानि बियोंड विजयुल रेंज मिसाइल के साथ साथ एयर टू एयर रिफ्यूलिंग और कुछ मैन्युफैक्चेरिंग इम्प्रोवमेंट भी किए गए हैं. ये सभी खूबियां शुरूआती तेजस में नहीं थी.
और देखें


























