एक्सप्लोरर
Jammu Kashmir: Pulwama में चल रहा बड़ा एनकाउंटर, 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की खबर
दक्षिण कश्मीर में आतंकियों के गढ़ कहे जाने वाले पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. टिकन इलाके में दो तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर है. सीआरपीएफ पुलिस की साझा टीम इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन चला रही है. बता दें कि घाटी में डीडीसी चुनाव शुरू होने के बाद से दक्षिण कश्मीर इलाके में यह पहली मुठभेड़ है. सुरक्षाबलों को पहले से ही अंदेशा था कि इस तरह की घटनाएं दक्षिण कश्मीर में हो सकती हैं.
और देखें



























