एक्सप्लोरर

स्पेन में दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर से भीषण हादसा, अबतक 64 मौतें

सेंट्रल स्पेन में भीषण ट्रेन हादसे की खबर है. इस हादसे में करीबन 64 लोगों की मौत हुई है. वहीं कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. दोनों ट्रेनों में 500 से ज्यादा लोग सवार थे.

मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में दो तेज रफ्तार ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर हुई है. इस हादसे में करीबन 64 लोगों के मारे जाने और 179 लोगों के घायल होने की खबर है. यह आंकड़ा आगे बढ़ भी सकता है. इस घटना के बाद मैड्रिड, स्यूदाद रियल और अंडालूसिया के बीच रेल सेवा रोक दी गई.

कैस्टिला ला मांचा इलाके के प्रवक्ता का कहना है कि एस्थर पैडिला ने बताया कि रेनफे ट्रेन में 397 यात्री थे और इर्यो ट्रेन में 147 यात्री सवार थे. स्पेन में इस साल का यह हाई स्पीड रेल नेटवर्क में हुआ दूसरा भीषण हादसा है. इससे पहले एडमुज में ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिसमें 45 लोगों की जान चली गई थी. साल 2013 में हुए एक हादसे में 80 लोगों की मौत हुई. ऐसे में अब स्पेन समेत पूरे यूरोप में हाईस्पीड नेटवर्क को लेकर सवाल उठना लाजमी है. 

स्पेन के सरकारी प्रसारक टीवीई ने बताया है कि यह हादसा तब हुआ है, जब तेज रफ्तार ट्रेन दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से से टकरा गई. इससे दो डिब्बे पटरी से उतर गए. टोलेडो शहर के पास स्थित उर्डा के मेयर मैनुअल गैलान ने बताया कि इमरजेंसी सर्विस ने उनसे घायलों को रखने के लिए एक स्पोर्ट्स हॉल तैयार करने को कहा है.

इधर, स्पेन में चुनावी प्रचार में जुटे राजनीतिक दलों ने अपने कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं. पीएम पेड्रो सांचेज ने इस हादसे पर दुख जाहिर किया है. 

स्पेन के पीएम ने जताया दुख

उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि मैं परिवहन मंत्री और कैस्टिला ला मांचा के अध्यक्ष के लगातार संपर्क में हूं. इमरजेंसी सर्विस प्रभावित लोगों की मदद करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही हैं. वे संबंधित प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही हैं. मेरी संवेदनाएं और समर्थन सभी पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ है. 

500 से ज्यादा यात्री थे ट्रेनों में सवार

इधर, अधिकारियों ने कहा है कि अभी तक पता नहीं चल पाया है कि बुधवार को हुई टक्कर किस वजह से हुई है. स्थानीय मीडिया के अनुसार ट्रेनें AVE और Iyro द्वारा संचालित थी. बताया जा रहा है कि टक्कर के बाद कम से कम दो डिब्बे पटरी के किनारे ढलान पर गिर गए. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन में करीबन 500 से ज्यादा यात्री सवार थे. 

स्पेन और वहां के लोगों के साथ खड़े हैं: इटली

स्पेन में हुए हादसे में इटली की सरकार ने बयान में कहा है कि इस बेहद कठिन घड़ी में टोलेडो के पास हुई भीषण हादसे को लेकर इटली की सरकार स्पेन और वहां के लोगों के साथ खड़ी है. मेरी और हमारी पूरी सरकार की संवेदनाएं पीड़ितों, घायलों और रेस्क्यू में जुटे लोगों के साथ है. 

स्पेन के लिए '2026' ट्रेन हादसों का साल रहा

  • अदामुज़ रेल हादसा (18 जनवरी): मैड्रिड-सेविले लाइन पर अदामुज में रेल की पटरी का वेल्ड टूटने के कारण एक हाई स्पीड इरिया ट्रेन पटरी से उतर गई. कुछ ही सेकंड बाद, दक्षिण की ओर जा रही एक रेनफे ट्रेन पटरी से उतरे डिब्बों से टकरा गई. इसमें 46 लोगों की मौत हो गई. 292 लोग घायल गए. 
  • गेलिडा ट्रेन हादसा (20 जनवरी):  एक कम्यूटर ट्रेन 'स्टॉर्म हैरी' (तूफान हैरी) के कारण गिरी हुई एक दीवार से टकरा ग. इस हादसे में एक ट्रेनी ड्राइवर की मौत हो गई और कम से कम 37 लोग घायल हो गए.
  • कार्टाजेना ट्रेन हादसा (22 जनवरी):  कार्टाजेना में एक पैसेंजर ट्रेन पटरी पर मौजूद क्रेन के एक हिस्से से टकरा गई. इसमें छह लोग घायल हुए, लेकिन किसी की जान नहीं गई.
  • तालावेरा ला रियल हादसा (12 फरवरी):  तालावेरा ला रियल में हुई एक और रेल दुर्घटना ने इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजर 'एडिफ' (Adif) पर दबाव और बढ़ा दिया. और पांच हादसा आज (28 अक्टूबर 2026) का है.  इन पांच हादसों में कुल मिलाकर कम से कम 86 लोगों की जान गई. इससे पहले हुई घटनाओं में कम से कम 335 लोग घायल हुए थे. टोलेडो में जो हादसा हुआ है, वो उसी लाइन पर हुआ है, जहां 18 जनवरी को अदामुज में रेल हादसा हुआ था. 

कार्तिक सागर समाधिया, ABP न्यूज में बतौर कंसल्टेंट सेवाएं दे रहे हैं. नेशनल और इंटरनेशनल खबरों पर लगातार नजर रखते हैं. कई राज्यों के विधानसभा चुनाव के अलावा साल 2019 में हुए लोक चुनावों से जुड़ी खबरों को कवर किया. एबीपी न्यूज से पहले दैनिक भास्कर, एशियानेट न्यूज, ईटीवी भारत, इंडिया टुडे से जुड़े रहे हैं. इस दौरान एडिटोरियल, टीवी-डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन से जुड़े कार्य किए. इंडिया टुडे के यूट्यूब, सोशल मीडिया पर कैप्सूल और लॉन्ग फॉर्मेट वीडियो बनाने से जुड़ा अनुभव शामिल है. मीडिया का करीबन साढ़े 8 साल का अनुभव है. कोरोना और एमपी चुनाव के समय ग्राउंड से एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स की हैं. साल 2016 में माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. मध्यप्रदेश के सीहोर शहर से ताल्लुक रखते हैं. कार्यक्षेत्र भोपाल, दिल्ली और हैदराबाद रहा है.

Contact: K.sehore@gmail.com
Twitter: https://x.com/kartiksamadhiya
Linkdin: https://www.linkedin.com/in/kartik-sagar-samadhiya-01327b410/

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
भारत को खतरा महसूस हुआ तो नतीजे भुगतने होंगे', PAK पहुंचे मुइज्जू को किसने दी चेतावनी
Advertisement

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget