एक्सप्लोरर
Ground Report: CAA से शरणार्थियों को नागरिकता देने का काम शुरू
नागरिकता कानून लागू हो चुका है और दो दिन के भीतर उत्तर प्रदेश सरकार के पास पचास हजार के करीब आवेदन पहुंच चुके हैं. अकेले पीलीभीत से 38000 शरणार्थियों के अर्जियां हैं. ऐसे में सबसे पहले हमारे संवाददाता ने जायजा लिया पीलीभीत का. आप भी देखिए क्या हाल है यहां बसे हिंदू शरणार्थियों का.
पीलीभीत के बाद बात उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की. जहां पाकिस्तान से आए शरणार्थियों की अच्छी तादाद है.
जिस दिन लोकसभा में नागरिकता कानून पारित हुआ उसी दिन दिल्ली में बसे एक हिंदू शरणार्थी परिवार में बच्ची का जन्म हुआ. बच्ची का नाम रखा गया नागरिकता. अब जब देश भर में ये कानून लागू हो चुका है तब क्या है इस परिवार की उम्मीदें हाल जाना हमारी संवाददाता ने.
राजस्थान की राजधानी जयपुर में पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को राज्य सरकार से उम्मीदें कम हैं. भरोसा है केंद्र सरकार का और उम्मीद है कि केंद्र के कर्मचारी नागरिकता का काम करेंगे.

और देखें