Independence Day: स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट मोड पर दिल्ली पुलिस, चप्पे-चप्पे पर तैनात | ABP News
ABP News: स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट मोड पर है..चप्पे-चप्पे पर तैनात है..जगह जगह सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है. राजधानी दिल्ली में 15 अगस्त के मौके पर लाल किले में होने वाले समारोह की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं. स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा व्यवस्थाओं को भी पूरी तरह से चाक-चौबंद किया जा रहा है. स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले परेड को लेकर भी तैयारियां जोरों से चल रही हैं. इसी कड़ी में 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल किया जाएगा. जिसके बाद 15 अगस्त को फाइनल परेड निकाली जाएगी. इन दोनों ही दिनों में गुरुग्राम से दिल्ली में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा. देखिए पूरी अपडेट एबीपी न्यूज पर.
























