एक्सप्लोरर

IND vs AUS 1st Test: पर्थ टेस्ट में Team India की शानदार जीत, Australia को 295 रनों से हराया | Virat

Australia vs India 1st Test: विराट कोहली और यशस्वी जायसवाल के शतकों और कप्तान जसप्रीत बुमराह की दमदार गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को 295 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है. इसके साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. एशिया के बाहर रनों के लिहाज से टेस्ट में टीम इंडिया की यह दूसरी सबसे बड़ी जीत है. इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया अपनी पहली पारी में सिर्फ 150 रनों पर ढेर हो गई थी. तब ऐसा लग रहा था कि मेजबान ऑस्ट्रेलिया आसानी से यह मैच जीत लेगा, लेकिन बुमराह ने अपनी करिश्माई गेंदबाजी से बाजी पलट दी. पहली पारी में बूम बूम बुमराह ने 5 विकेट झटके और ऑस्ट्रेलिया को सिर्फ 104 रनों पर ढेर कर दिया. इस तरह भारतीय टीम ने पहली पारी में 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल कर ली. इसके बाद दूसरी पारी में टीम इंडिया ने कमाल ही कर दिया. पहले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने 201 रनों की ओपनिंग साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को मनोबल तोड़ा और फिर विराट कोहली ने शतक लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित कर दी. जायसवाल ने 161 और विराट ने नाबाद 100 रनों की पारी खेली. वहीं केएल राहुल ने 77 रन बनाए. इस तरह भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 487 रन बना डाले और ऑस्ट्रेलिया को 534 रनों का विशाल लक्ष्य दिया. इसके जवाब में कंगारू 238 रनों पर ढेर हो गए और भारत ने 295 रनों से मैच जीत लिया. दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 89 रन बनाए. इसके अलावा मिशेल मार्श ने 47 और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने 36 रनों की पारी खेली. हालांकि, ये सब सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. भारत ने चौथे दिन पर्थ टेस्ट जीत लिया. मैच में 8 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.

न्यूज़ वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
और देखें
Sponsored Links by Taboola

फोटो गैलरी

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
25°C
New Delhi
Rain: 100mm
Humidity: 97%
Wind: WNW 47km/h

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
भूकंप: मलबे में 37 घंटे दबे रहने के बाद जिंदा निकली, बाहर आने पर हुई मौत
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप
बाहर खाने वाले हो जाएं सतर्क! KFC के चिकन में बदबू, बासी होने का आरोप

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
2027 से पहले मायावती के सामने ये बड़ी चुनौती! कैसे साधेंगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget