Hathras Stampede: सत्संग में गए लोगों ने बाबा के खिलाफ खोला मोर्चा, कार्रवाई की कर रहे मांग
Hathras Stampede SIT Report: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मामले को लेकर एसआईटी की रिपोर्ट आ गई है. यूपी की डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने आज शुक्रवार सुबह सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पांच कालीदास मार्ग पहुंचे और मुख्यमंत्री से मिलकर ये रिपोर्ट उन्हें सौंप दी. एडीजी आगरा और अलीगढ़ कमिश्नर के नेतृत्व में एसआईटी की ये रिपोर्ट तैयार की गई है. 15 पेजों की इस विस्तृत रिपोर्ट में डीएम और एसपी समेत करीब 100 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं. एसआईटी की टीम ने पूरे हादसे की वजह और इतनी भीड़ को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर आयोजन से जुड़े लोगों और सेवादारों से भी बात की और तमाम जानकारी जुटाई है.























