Donald Trump Speech: ट्रंप के पहले भाषण ने चौंकाया...पूरी दुनिया में होने लगी चर्चा! | ABP News
डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी बार अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ ले ली है. उनके साथ जे डी वेंस ने उपराष्ट्रति पद की शपथ ले ली है. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप 200 के करीब एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा, "अमेरिका के स्वर्णिम युग की शुरुआत हो गई है. हम अपनी संप्रभुता बनाए रखेंगे. दुनिया हमारा इस्तेमाल नहीं कर सकेगी. अमेरिका में अब घुसपैठ नहीं होगी." डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "आज से, हमारा देश फिर से समृद्ध होगा और पूरी दुनिया में हमारा सम्मान किया जाएगा. हम किसी देश को खुद का अब और फायदा उठाने की अनुमति नहीं देंगे. हमारी संप्रभुता को दोबारा हासिल किया जाएगा. हमारी सुरक्षा बहाल की जाएगी. हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता एक ऐसा राष्ट्र बनाना होगा जो गौरवान्वित, समृद्ध और स्वतंत्र हो."






















