Delhi Election: किसे नफा-किसे नुक्सान बंगले पर मचा घमासान ? ABP NEWS
दिल्ली में चुनाव की घोषणा होने के साथ ही एक बंगले को लेकर जबरदस्त बवाल मचा हुआ है, वो बंगला, जिसमें अरविंद केजरीवाल रहा करते थे....उसी बंगले को लेकर दिल्ली की सीएम आतिशी ने नया आरोप लगाया है...कहा- PWD ने उनसे वो बंगला छीन लिया। जबकि PWD ने आतिशी के घर से निकालने वाले आरोपों को नकारते हुए.. जानकारी दी है कि अलॉटमेंट के बावजूद आतिशी ने बंगले का कब्जा लिया ही नहीं। वहीं बीजेपी ने बंगले को लेकर आतिशी के आरोपों को चुनावी स्टंट बताया है. वहीं, चुनावी माहौल में इस घटना ने नई राजनीतिक बहस को जन्म दिया है. आतिशी का कहना है कि बीजेपी विपक्ष के तौर पर केवल बाधाएं खड़ी कर रही है. दूसरी ओर, पीडब्ल्यूडी ने उन्हें समय पर नया आवास न चुनने का दोषी बतायासवाल ये है, बंगला विवाद पर कौन सच्चा-कौन झूठा?






















