एक्सप्लोरर
Delhi CM Attack: CM Rekha Gupta पर हमला, साजिश की आशंका!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले के 13 घंटे बाद भी कई सवाल कायम हैं। आज सुबह 8 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी निवास पर जनसुनवाई के दौरान आरोपी राजेश ने उन पर हमला किया। आरोपी ने कागज़ देने के बहाने CM को धक्का दिया, जिससे वे गिर गईं और हमलावर ने उनके बाल भी पकड़े। इस हमले में CM रेखा गुप्ता को कंधे, कमर और सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर हत्या की कोशिश का मामला दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, जांच में दो थ्योरी सामने आई हैं - एक यह कि आरोपी अपने किसी रिश्तेदार को जेल से छुड़वाने आया था, और दूसरी यह कि वह सुप्रीम कोर्ट के आवारा कुत्तों को शेल्टर होम भेजने के फैसले से नाराज़ था। हालांकि, पुलिस को ना तो कुत्ते वाली थियरी पर यकीन है, ना ही आरोपी का कोई रिश्तेदार जेल में है। पुलिस किसी बड़ी साजिश की आशंका जता रही है। आरोपी राजेश एक हिस्ट्री शीटर है और गुजरात में उसके खिलाफ पांच मामले दर्ज हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बताया कि वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं।
न्यूज़
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
और देखें

डॉ. ख्याति पुरोहितस्वतंत्र पत्रकार व अध्यापिका
Opinion





















