Congress ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला : BJP | Hamid Ansari Controversy | Nusrat Mirza Case
पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी को लेकर पाकिस्तानी पत्रकार नुसरत मिर्जा के दावे के बाद बवाल जारी है. इस बीच बीजेपी ने एक बार फिर अंसारी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है. बीजेपी ने सवाल उठाते हुए कहा कि, भारत की जासूसी करने वाला आईएसआई एजेंट हामिद अंसारी के साथ क्या कर रहा था ? बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कांग्रेस पर सवाल उठाते हुए कहा कि, कांग्रेस ने देश की सुरक्षा को खतरे में डाला. उन्होंने कहा कि 26/11 हमले को एक साल भी पूरा नहीं हुआ था और ऐसा सेमिनार आयोजित किया गया, जिसमें पाकिस्तान के एजेंट भारत को ये पाठ पढ़ा रहे थे कि आतंकवाद से कैसे लड़ा जाए. केंद्रीय मंत्री इस सेमिनार में क्या कर रहे थे? सोनिया गांधी जी को इस सवाल का जवाब देना चाहिए.

























