Coldplay, Diljit Dosanjh concerts: दिलजीत दोसांझ के शो को लेकर ED के छापे | Breaking News
कोल्डप्ले और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के लिए अवैध टिकट बिक्री संबंधी धनशोधन की जांच के सिलसिले में पांच राज्यों में ED ने छापेमारी की है. ये छापेमारी दिल्ली, मुंबई, जयपुर, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में हुई है. यह कदम विभिन्न राज्यों में धोखाधड़ी वाली टिकट बिक्री के संबंध में कई एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद उठाया गया है.कोल्डप्ले के "म्यूजिक ऑफ द स्फीयर्स वर्ल्ड टूर" और दिलजीत दोसांझ के "दिल-लुमिनाटी" के कॉन्सर्ट को लेकर फैंस काफी ज्यादा उत्साह है. इस वजह से बुक माई शो और जोमैटो लाइव जैसे प्लेटफार्म पर तेजी से बिक गई थी. इस वजह से इन टिकटों की कालाबाजारी हुई थी. इसके बाद कई लोगों के साथ धोखाधड़ी या धोखाधड़ी से टिकट बेचने की खबरें सामने आईं थी.






















