CM Sukhwinder Singh Sukhu EXCLUSIVE: कांग्रेस के विधायक ही क्यों टूटते हैं..सीएम सुक्खू ने दिया बयान
ABP News: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा उप-चुनाव में वोटिंग तारीख नजदीक आ चुकी है. इसको लेकर सियासी तापमान बढ़ा हुआ है. इस बीच हिमाचल के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में दावा किया कि कांग्रेस लोकसभा की सभी चार और विधानसभा उपचुनाव में सभी छह सीटें जीतेगी... सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि मेरा ध्यान हिमाचल पर दिल्ली की ज्यादा रुचि नहीं है. बीजेपी ने चुनाव आयोग जा कर महिलाओं को मिलने वाला पैसा रुकवाया, चुनाव के बाद महिलाओं को सारा बकाया पैसा मिलेगा. सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, ''बीजेपी के ईमानदार कार्यकर्ता भी दुखी हैं. कमल खरीदने वाले लोगों को बीजेपी कार्यकर्ता पसंद नहीं करेंगे. जो (बागी नेता) हाथ का ना हो सका वो कमल का कैसे होगा.''






























