Breaking News : Sonia Gandhi से पूछताछ पर Congress ने ED पर लगाया ये गंभीर आरोप ...
सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से ईडी की पूछताछ को लेकर कांग्रेस (Congress) ने आज प्रेस वार्ता की. इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ को गलत बताया. अशोक गहलोत ने कहा कि सीबाआई (CBI) से ज्यादा ईडी (ED) के पास पावर आ गई है. वे किसी किसी को भी प्रताड़ित कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ईडी का उपयोग सरकारें गिराने के लिए किया जा रहा है. महाराष्ट्र में देखा गया. ईडी मंत्रीमंडल नहीं बना सकता. देश के नौजवान चिंतिंत है. कल संसद से 19 लोगों को सस्पेंड कर दिया, पहले चार को किया, कांग्रेस शासन में सस्पेंड नहीं किया जाता था, इन्होंने मजाक बना रखा है. इन्हें घमंड है. ईडी के आतंक की स्थिति देशहित में नहीं है.''






























