Breaking News: Congress के टॉप सूत्रों का बहुत बड़ा दावा ! | ABP News
केंद्र में सरकार गठन के बाद फिर सियासी हलचल तेज हो गई है, कांग्रेस के टॉप सोर्सेस ने बहुत बड़ा दावा किया है, कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस जब चाहे सरकार गिरा सकती है. हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. कुमारी सैलजा ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर दावा किया कि कांग्रेस की सरकार बनना तय है. कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और आगामी विधानसभा चुनाव में हरियाणा में उनकी पार्टी की सरकार बनना तय है.सैलजा दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही थी और वह कुछ देर के लिये सोनीपत में रुकी थी, जहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका फूल माला देकर स्वागत किया. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारी में अभी से जुट जाने की अपील की.



























