एक्सप्लोरर
सुल्तानपुर ज्वेलरी लूट मामले में एक और आरोपी अजय यादव घायल
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में ज्वेलरी शॉप लूटकांड में बदमाश मंगेश यादव का एनकाउंटर हुआ था। इसी केस में एक और बदमाश अजय यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ गुरुवार को हुई। मुठभेड़ के दौरान अजय को गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस लूटकांड के आरोपी पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। गोली लगने के बाद अजय यादव को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है। मंगेश यादव, जो अजय का साथी था, पहले ही एक पुलिस मुठभेड़ में मारा जा चुका है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है।
न्यूज़
Sansani: बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान! | Lawrence Bishnoi
और देखें

सुधीर कुमारएडिटर, वाइल्ड लाइफ टुडे
Opinion
























