अमित शाह ने अरविंद केजरीवाल पर किया हमला, 45 करोड़ के शीश महल का उठाया मुद्दा |
केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला बोला. अमित शाह ने कहा कि केजरीवाल जो कभी राजनीति में नहीं आने की बात करते थे, उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद कई घोटाले किए, जिसमें शराब घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक और टेस्टिंग घोटाले शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने अपनी निजी सुविधाओं के लिए दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपये खर्च किए और एक विशाल शीश महल बनवाया. शाह ने कहा कि केजरीवाल को दिल्ली की जनता को इस खर्च का हिसाब देना होगा. उनका आरोप था कि केजरीवाल ने अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन से राजनीति में कदम रखा, लेकिन मुख्यमंत्री बनने के बाद भ्रष्टाचार के रास्ते पर चल पड़े.
























