एक्सप्लोरर

दिल्ली में रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाने के मामले में पुलिस ने काटे इतने चालान, आंकड़े कर देंगे हैरान

Wrong Side Driving Challan: दिल्ली पुलिस ने इस साल ट्रैफिक चालान को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सड़क के रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने पर कितने लोगों के चालान काटे हैं.

Wrong Side Driving Challan: सड़कों पर गाड़ी चलाते वक्त वाहन चालकों को खास ध्यान देना होता है. नहीं तो उनकी और उनकी वजह से सड़क पर चलने वाले लोगों की जान पर बन आती है. सड़क पर चलने के लिए मोटर वाहन अधिनियम द्वारा कुछ नियम भी तय किए गए हैं. जिन नियमों का पालन सभी को करना होता है. अगर कोई नियमों को तोड़ता है. तो फिर उस पर चालान किया जाता है.

हाल ही में दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने को लेकर एक रिपोर्ट जारी की गई है. जिसमें बताया गया है किस साल दिल्ली में कितने लोगों ने रॉन्ग साइड में गाड़ी चलाई जिस वजह से उनके चालान काटे गए. आंकड़ों में पिछले कुछ सालों के मुकाबले काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है. दिल्ली पुलिस ने रॉन्ग साइड से ड्राइविंग करने वालों के कितने चालान काटे चलिए आपको बताते हैं.

1 लाख से ज्यादा लोगों को काटे चालान 

दिल्ली पुलिस ने इस साल ट्रैफिक चालान के आंकड़े को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सड़क के रॉन्ग साइड गाड़ी चलाने के मामलों में पिछले साल के मुकाबले अब तक 20.63% तक  बढ़ोतरी देखने को मिली हैं. दिल्ली पुलिस का एक सीनियर ऑफिसर ने इस मामले में बात करते हुए बताया 'पिछले साल हमने नियमों का उल्लंघन करते पाए गए लोगों को 1,24,593 नोटिस भेजे थे. इस साल इसी उद्देश्य से 1,03,283 नोटिस भेजे गए हैं.'

बता दें यह आंकड़े  31 अगस्त तक के हैं. सड़क के रॉन्ग साइड पर गाड़ी चलाने की वजह से बहुत से सड़क हादसे हुए हैं जिनमें कई लोगों ने अपनी जान भी गंवाई है. पिछले साल जहां दिल्ली पुलिस ने 31 अगस्त तक 59,527 चालान जारी किए थे. तो वहीं इस साल अबतक 76,849  चालान जारी किए हैं. 

यह भी पढ़ें: आप भी करते हैं रॉन्ग साइड कार या बाइक चलाने की गलती? जान लीजिए जुर्माना और सजा 

ड्राइविंग करते वक्त फोन चलाने पर काटे इतने चालान 

गाड़ी चलाते वक्त फोन चलाना ट्रैफिक कानून का उल्लघंन है. और खतरनाक भी है. ऐसा करके गाड़ी चलाने वाले न सिर्फ अपनी जान खतरे में डालते हैं. बल्कि सड़क पर चल रहे और भी लोगों की जान खतरे में डालते हैं. दिल्ली पुलिस ने जारी किए गए आंकड़ों में बताया है कि पिछले साल के मुकाबले गाड़ी चलाते वक्त फोन चलाने के मामले भी बढ़ चुके हैं.

यह भी पढ़ें: आधार-पैन लिंक कराने का अब कितना लगता है चार्ज, जान लीजिए पूरा प्रोसेस

पिछले साल जहां दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को गाड़ी चलाते वक्त फोन चलाने को लेकर नोटिस भेजा था. वहीं इस साल अब तक 125 लोगों को इसके लिए नोटिस भेजा चुका है. इस साल 31 अगस्त तक दिल्ली पुलिस ने 19,422 लोगों को गाड़ी चलाते वक्त फोन चलाने को लेकर चालान काटे हैं. 

यह भी पढ़ें: 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए फायदे का सौदा हैं ये सरकारी योजनाएं, जान लीजिए नाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में फोटो, लोकेशन और टाइम, सब रिकॉर्ड होगा, अब खाने में गड़बड़ी नहीं चलेगी
ट्रेन में फोटो, लोकेशन और टाइम, सब रिकॉर्ड होगा, अब खाने में गड़बड़ी नहीं चलेगी
NPS Central हुआ लॉन्च, अब पेंशन मैनेज करना होगा आसान
NPS Central हुआ लॉन्च, अब पेंशन मैनेज करना होगा आसान
लोक अदालत में कंपनी की गाड़ी का चालान कौन निपटा सकता है?
लोक अदालत में कंपनी की गाड़ी का चालान कौन निपटा सकता है?
कम गैस में खाना पकाने वाले बर्तन सच में बचाते हैं सिलेंडर? जानें कौन से हैं फायदेमंद
कम गैस में खाना पकाने वाले बर्तन सच में बचाते हैं सिलेंडर? जानें कौन से हैं फायदेमंद

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
Embed widget