कम गैस में खाना पकाने वाले बर्तन सच में बचाते हैं सिलेंडर? जानें कौन से हैं फायदेमंद
अगर आप एलपीजी सिलेंडर को कुछ दिन एक्स्ट्रा चलाने चाहते हैं तो आपको खाना बनाने के बर्तनों में कुछ बदलाव करना होगा, ताकि आपका सिलेंडर कुछ दिन ज्यादा चलें. जानिए कौन-से बर्तन इस्तेमाल करें.

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको पता ही होगा कि सिलेंडर के दाम कितनी बार बढ़ाएं जा चुके हैं. ऐसे में लोगों को एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल भी सोच समझकर करना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए कि सिलेंडर एक महीने से ज्यादा ही चले.
अगर आप चाहते हैं कि आपके घर का सिलेंडर भी थोड़े दिन ज्यादा चले तो आपको अपने घर के बर्तनों और आदतों में थोड़ा बदलाव करना पड़ सकता है. इसलिए जानते हैं कि आखिर ऐसे कौन-से बर्तनों का इस्तेमाल करना चाहिए, जिससे आपके घर का सिलेंडर कुछ दिन एक्स्ट्रा चले.
गैस बचाने के लिए कौनसे बर्तन चुनें?
ट्रिपली कुकवेयर भी है बेस्ट
ट्रिपली कुकवेयर में स्टेनलेस स्टील की परतों के बीच एल्यूमीनियम की परत होती है. इनकी बनावत गर्मी को बर्तन में एक बराबर फैलाती है, जिसकी मदद से खाना पकाने में समय थोड़ा कम लग सकता है. हां, लेकिन गैस की बचत होगी या नहीं होगी ये बात इस पर निर्भर करती है कि बर्तन का उपयोग किस तरह से किया जा रहा है.
मोटे तले के बर्तन आएंगे काम
साथ ही आपको मोटे तले के बर्तन चुनने चाहिए, क्योंकि इस तरह के बर्तन गर्मी को लंबे समय तक बनाए रखने में सहायता करते हैं. इस तरह के बर्तनों में खाना बनाते समय जरूरत के मुताबिक आंच कम कर सकते हैं, जिससे बिना ज्यादा जरूरत के तेज आंच पर गैस जलाते रहने से बचा जा सकता है.
ऐसे बर्तनों का करें इस्तेमाल
अगर गैस की बचत करनी है तो आप ऐसे बर्तनों को चुनें, जिनका निचला हिस्सा सपाट हो और वो बर्नर पर ठीक से टिक सकें. इससे बर्तन के बेस तक गर्मी पहुंचने में मदद मिलती है और लौ भी किनारों से बर्बाद नहीं होती है.
कुकर का इस्तेमाल बढ़ाएं
चावल, दाल और राजमा समेत कई तरह की सब्जियों को बनाने के लिए प्रेशर कुकर फायदेमंद साबित हो सकता है, क्योंकि इसमें भाव के दबाव से खाना जल्दी बन जाता है. इसकी वजह से खाना बनने में कम समय लगता है और आपके सिलेंडर की खपत भी कम हो सकती है.
आदतों में सुधार करने से होगा फायदा
अहम बात ये है कि एलपीजी सिलेंडर की खपत कम करने के लिए ये जरूरी नहीं है कि आप महंगे बर्तन ही खरीदें. आप अगर प्रेशर कुकर का इस्तेमाल करते हैं, बर्तन पर ढक्कन लगाकर खाना पकाते हैं और बर्नर की सफाई करने जैसी आदतों में बदलाव लाने से भी सिलेंडर की खपत कम हो सकती है. हां, लेकिन ध्यान देने वाली बात ये है कि इन उपायों से कितनी सेविंग होगी ये आपके गैस इस्तेमाल करने और रोजाना खाना पकाने की आदतों पर निर्भर करता है.
सर्दियों में सोलर पैनल लगवाएं या वॉटर हीटर, जानें किससे होगी ज्यादा बचत






















