एक्सप्लोरर

ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संत महाराज बिना किसी डर और हिचकिचाहट के दोनों भालुओं के बीच बैठकर उन्हें अपने हाथों से बिस्कुट खिला रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान और अचंभित कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. आमतौर पर इंसानों को देखते ही आक्रामक हो जाने वाले खूंखार और जंगली भालू जब किसी के सामने बिल्ली की तरह दुलार करने लगें, तो आंखें फटी की फटी रह जाती हैं. वायरल हो रहे इस वीडियो में जंगल में रहने वाले एक संत दो खूंखार भालुओं को बड़े ही प्यार से बिस्कुट खिलाते नजर आ रहे हैं. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों भालू संत से इस कदर लिपटे हुए हैं, मानो वे कोई जंगली जानवर नहीं बल्कि सालों से पाले गए पालतू जीव हों.

"ये सोनू है और ये मोनू..." संत का अनूठा दावा

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि संत महाराज बिना किसी डर और हिचकिचाहट के दोनों भालुओं के बीच बैठकर उन्हें अपने हाथों से बिस्कुट खिला रहे हैं. भालू भी बेहद शांत भाव से उनके कंधे और गोद में सिर रखकर बिस्कुट का लुत्फ उठा रहे हैं. बातचीत के दौरान संत बताते हैं कि इन दोनों भालुओं के नाम 'सोनू' और 'मोनू' हैं. यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं.

"कैसे पहचानते हो?" लोगों के सवाल पर संत का जवाब

वहां खड़े किसी व्यक्ति ने जब अचरज में आकर पूछा कि "महाराज, आप दोनों भालुओं में फर्क कैसे कर लेते हैं कि इनमें से सोनू कौन है और मोनू कौन?" तो संत ने मुस्कुराते हुए बड़े ही सहज अंदाज में एक भालू पर हाथ रखा और कहा कि "यह सोनू है," और दूसरे पर हाथ रखकर कहा कि "यह मोनू है." दोनों भालुओं का संत पर ऐसा अटूट भरोसा और दुलार देखकर वहां मौजूद लोग कैमरे में इस अलौकिक पल को कैद करते दिखाई दिए.

यह भी पढ़ें: ट्रेन के 3AC कोच में पान वाले ने खोल लिया खोखा, चूना लगाते वीडियो वायरल

वीडियो देखकर खौफ और अचरज में पड़े यूजर्स

जैसे ही यह क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर की गई, देखते ही देखते वायरल हो गई. वीडियो को देखकर जहां एक तरफ लोग हैरान हैं, वहीं कई यूजर्स डर के मारे सन्न रह गए हैं. नेटिजन्स का कहना है कि जंगली जानवरों के इतने करीब जाना बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. एक यूजर ने लिखा...चाचा किसी दिन सोनू मोनू रही आपको न लपेट दें. एक और यूजर ने लिखा...जंगली जानवरों पर भरोसा करना ही नहीं चाहिए.

यह भी पढ़ें: फेक टोल मनी मांगने पहुंचा शख्स, ड्राइवर ने कर दी बोलती बंद

शेख इंजमाम उल हक

हजरत शेख इंजमाम को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है. भारत की शाही संस्कृति और गौरवशाली इतिहास के गवाह राजस्थान से उनका संबंध है. भारत की शिक्षा नगरी के तौर पर मशहूर कोटा उनकी कर्मभूमि है, जहां हर साल हजारों युवक बड़े-बड़े सपने लेकर, आईआईटी–जेईई और नीट की तैयारी के लिए इस शहर को अपना बसेरा बनाते हैं, लेकिन इंजमाम को इस शहर का ये माहौल रास नहीं आया और उन्होंने डॉक्टर, इंजीनियर बनने के बजाए पत्रकार बनने का फैसला किया. हालांकि, कोटा से 72 किमी दूर एक छोटे से गांव सीसवाली में जन्म लेने वाले इंजमाम ने इंटरमीडियट तक की पढ़ाई इसी शहर से की.

बचपन से हिंदी में रुचि और लगाव उन्हें पत्रकारिता के लिए दिल्ली खींच लाया. जहां उन्होंने पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री ली. उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी साहित्य में MA और एम.फिल. की डिग्री भी हासिल की.

इंडिया न्यूज़ और विकिपीडिया के लिए कार्य करने के बाद इंजमाम एबीपी लाइव से बतौर ट्रेनी जुड़े और अब प्रमोट होकर बतौर कॉपी एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं.

शेख इंजमाम का हिंदी और उर्दू से खासा लगाव है और दोनों भाषाओं में शौकिया शायरी भी करते हैं. उन्होंने कई कविताएं रची हैं और अनेक साहित्यिक लेखों का सृजन किया है. साहित्य की एक अन्य विधा व्यंग्य भी उनका पसंदीदा विषय है.

ट्रेंडिंग और राजनीति उनकी पसंदीदा बीट है. राजनीतिक खबरों पर पैनी नजर की वजह से वो रोजाना के ट्रेंड और सोशल मीडिया पर पनपने वाले विचारों की बखूबी समझ रखते हैं.

शेख इंजमाम को घूमना पसंद है और उन्होंने भारत के कई शहरों और देहात का सफर किया है और वहां के रीति रिवाज, रहन सहन और सामाजिक ताने बाने को खूब समझते हैं.

इंजमाम को फिल्में देखने और गाने सुनने का भी शौक है. अमरीश पुरी और सलमान खान को वह अपने पसंदीदा अभिनेताओं में शुमार करते हैं. सूफी और क्लासिकल म्यूजिक भी उन्हें रुहानी सुकून देता है. उन्हें फिल्मी अभिनेताओं, कलाकारों और नेताओं के इंटरव्यू देखने का भी शौक है.

भाषा पर मजबूत पकड़ और लेखन की विभिन्न शैली में गहरी समझ रखने की वजह से वो खूबसूरत अंदाज़ में बड़ी आसानी से खबरों को पेश करने में सफल रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
तुम मुझे यूं भुला न पाओगे...रानू मंडल की आवाज से हिला सोशल मीडिया
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
मंदिर में नकली गन लेकर घुस रहा था बच्चा, पुलिस वाले ने मांग लिया लाइसेंस
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Advertisement

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'क्या फिर बिल...?' परिसीमन को लेकर जयराम रमेश का केंद्र पर तंज, पूछे 3 सवाल
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
'जब कुछ लोगों ने नफरतों की...', मोहन भागवत के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोली सपा
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
भारतीय खिलाड़ी पर सख्त हुआ ICC, गुस्से में आकर की थी ये हरकत
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
Explained: मक्का में बांग्लादेशी जोड़े को फांसी, सऊदी न्याय प्रणाली और मानवाधिकारों पर उठते 10 बड़े सवाल
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
2024 से सबक... अमित शाह लेंगे अहम फैसले! कई टिकट बदलने की तैयारी
Embed widget