कर्मचारी ध्यान दें, UAN हटा लें गलत PF खाता, वरना रुक सकता है क्लेम
UAN में गलत PF अकाउंट जुड़ गया तो उसे ऑनलाइन डीलिंक कर सकते हैं. EPFO पोर्टल पर Member ID चुनें, कारण बताएं और OTP से सत्यापन कर गलत अकाउंट हटाने का अनुरोध भेजें. समय पर अपना PF रिकॉर्ड जरूर जांचें.

कभी नौकरी बदली, कभी कंपनी बदली और इसी दौरान अगर आपके UAN में कोई ऐसा PF अकाउंट दिखाई देने लगे, जिससे आपका कोई लेना-देना ही नहीं है, तो इसे नजरंदाज न करें.
गलत मेंमबर ID आपके PF रिकॉर्ड में भ्रम पैदा कर सकती है और आगे चलकर ट्रांसफर या निकासी के समय परेशानी खड़ी कर सकती है. अच्छी बात यह है कि EPFO ने गलत तरीके से जुड़े मेंमबर ID को हटाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी है.
सबसे पहले UAN में चेक करें PF की जानकारी
गलत PF अकाउंट की पहचान करने के लिए EPFO के युनिफाइड मेंमबर पोर्टल पर अपने UAN और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें. इसके बाद सर्विस डिटेल्ज या सर्विस हिस्ट्री में जाकर अपने UAN से जुड़े सभी मेंमबर ID देखें. यहां कंपनी का नाम, नौकरी की अवधि और मेंमबर ID जैसी जानकारी को अपनी वास्तविक नौकरी के रिकॉर्ड से मिलाएं.
अगर लिस्ट में कोई ऐसी कंपनी या PF मेंमबर ID है, जहां आपने कभी काम ही नहीं किया तो उसे गलत लिंक माना जा सकता है. हालांकि, किसी पुराने और वास्तविक नियोक्ता के PF अकाउंट को सिर्फ इसलिए डीलिंक न करें क्योंकि वहां अब आप नौकरी नहीं करते हैं.
गलत मेंमबर ID को ऐसे करें डीलिंक
गलत अकाउंट की पहचान होने के बाद संबंधित मेंमबर ID के सामने उपलब्ध डीलिंक विकल्प को चुना जा सकता है. इसके बाद पोर्टल पर डीलिंक करने का कारण बताना होगा. उदाहरण के तौर पर, अगर किसी कंपनी ने रोजगार की पेशकश की थी लेकिन आपने वहां नौकरी शुरू नहीं की, तो यह कारण चुना जा सकता है.
इसके बाद जरूरी घोषणा स्वीकार करनी होगी और आधार आधारित OTP से पहचान सत्यापित करनी होगी. OTP आपके UAN में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आएगा. प्रक्रिया पूरी होने के बाद अनुरोध आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाता है.
PF में पैसा जमा हो चुका है तो क्या होगा?
अप्रैल 2026 में EPFO ने इस सुविधा का दायरा बढ़ाया था. अब कुछ ऐसे गलत मेंमबर ID के मामलों में भी डीलिंकिंग का अनुरोध किया जा सकता है, जिनमें नियोक्ता की ओर से PF कोंट्रिबयुशन जमा हो चुका है. ऐसे मामलों में प्रक्रिया इंपलोयर या संबंधित EPFO फील्ड ओफिस तक जा सकती है..
हालांकि हर मामले में तुरंत डीलिंकिंग संभव नहीं है. जिन मेंमबर ID से जुड़ा क्लेंम पहले ही प्रोसेस, सेटल या पेंडिंग हो चुका है, वे निर्धारित नियमों के तहत इस सुविधा से बाहर हो सकते हैं. गलत मेमंबर ID में छह से अधिक कोंट्रिब्यूशन वाले मामलों पर भी ऑनलाइन अनुरोध की सीमा लागू है.
दस्तावेज संभालकर रखें
अगर ऑनलाइन प्रक्रिया में समस्या आती है, तो अपोंटमेंट लेटर, सैलरी सलिप, PF सेंटमेंट और इंमपलोयर के साथ हुई बातचीत जैसे रिकॉर्ड सुरक्षित रखें. जरूरत पड़ने पर ये दस्तावेज EPFO या इंमपलोयर के सामने सही जानकारी साबित करने में मदद कर सकते हैं. UAN में समय-समय पर अपनी सर्विस हिसट्री जांचना बेहतर है. खासकर नौकरी बदलने के बाद यह देखना जरूरी है कि सही इंपलोयर और मेमंबर ID ही आपके PF रिकॉर्ड में जुड़ी हुई है.
यह भी पढ़ें- पालतू कुत्ते-बिल्ली को सड़क पर छोड़ा तो लगेगा 10000 का जुर्माना, नए नियम जारी
यह भी देखें-





















