एक्सप्लोरर

Indian Railway: रेलवे स्टेशनों पर क्यों होती है पीले रंग की टाइल्स, फैक्ट्स जानकर हो जाएंगे हैरान

देश के अधिकांश रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर पीले रंग की टाइल्स देखने को मिल जाएंगी, लेकिन इनके लगाने का कारण आप नहीं जानते होंगे. हम आपको बता रहे हैं कि इन टाइल्स लगाने के पीछे मकसद क्या होता है

Indian Railway Facts News: भारत के विभिन्न रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर आपको पीले रंग की टाइल्स देखने को मिल जाएंगी. यह टाइल्ड अलग-अलग डिजाइन की होती हैं. कई बार इन टायलों पर चलने के दौरान लगता है कि यह टाइल्स चलने में काफी सहूलियत दे रही हैं. क्योंकि इनकी उभरी हुई आकृति जूते को ग्रिप बनाने में सहायक होती हैं. लेकिन क्या कभी सोचा है कि भारतीय रेलवे स्टेशनों पर पीले रंग की टाइल्स और उभरी हुई आकृति की टाइल्स क्यों लगाई जाती हैं. भारतीय रेलवे बिना किसी मकसद के कोई भी काम नहीं करता है. इसीलिए इन टाइल्स को लगाने के पीछे बड़ा कारण है. जिसे हम आगे खबर के माध्यम से बता रहे हैं.

दृष्टिहीन लोगों के लिए बनती है सहायक

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगाई जाने वाली पीली टाइल्स यूं तो हर किसी के लिए बहुत काम की है. लेकिन इसके लगाने का मकसद दृष्टिहीन यात्रियों को राह दिखाना है. रेलवे स्टेशनों पर पहले कोई पट्टियां नहीं हुआ करती थीं. जबकि रेलवे स्टेशन शुरुआत से ही भीड़ का केंद्र रहे हैं. जब यातायात के सीमित साधन थे. तब अधिकांश लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते थे. ऐसे भीड़भाड़ वाले माहौल में अंधे लोग रेलवे ट्रैक का अनुमान नहीं लगा पाते थे. ऐसे में हादसे का शिकार होने की संभावना भी बहुत ज्यादा रहती थी. रेलवे ने इस पर ध्यान दिया और रेलवे स्टेशन पर पीली टाइल्स बिछाना शुरू किया. इसके माध्यम से अंधे लोग रेलवे प्लेटफार्म और रेलवे ट्रैक का अनुमान आसानी से लगा सकते हैं.

उभरी हुईं आकृतियों की अलग है कहानी

अगर आप गौर से देखेंगे तो पीली टाइल्स अलग-अलग डिजाइन की होती हैं. प्लेटफार्म पर कुछ टाइल्स सीधी लाइन वाली उभरी आकृति की होती हैं. जबकि कुछ टाइल्स में गोल-गोल उभरी आकृती होती हैं. सीधी लाइन में उभरी टाइल्स के जरिए अंधे यात्री प्लेटफार्म पर आगे बढ़ते रहते हैं. इसका मतलब यह होता है कि इस तरफ आगे बढ़ा जा सकता है. जबकि गोल टाइल्स का मतलब यह होता है कि ट्रेन का इंतजार इसके पीछे रहकर ही करना है. ऐसे में दृष्टिहीन रेलवे ट्रैक की दूरी समझ जाते हैं.

इसलिए भी काम की हैं पीली टाइल्स

रेलवे स्टेशन पर पीली टाइल्स के माध्यम से सामान्य यात्रियों को भी सतर्क रहना चाहिए. पीले रंग की यह टाइल्स रेलवे ट्रैक से थोड़ी दूरी पर लगाई जाती हैं. ताकि प्लेटफार्म पर ट्रेन आने से पहले यात्री इसके पीछे ही इंतजार करें. जब एक ट्रेन प्लेटफार्म पर आती है तो उसमें स्पीड होती है. किसी भी हादसे से बचने के लिए यात्रियों को ट्रेन रुकने तक इसी पीली लाइन के पीछे ही इंतजार करना चाहिए. जबकि रेलवे अपनी सहूलियत के लिए इन्हीं पीली टाइल्स के नीचे केबिल, नेटवर्किंग वायर आदि बिछाकर रखता है. तकनीकी खराबी होने पर इन टाइल्स को आसानी से निकालकर रिपेयरिंग की जा सकती है.

यह भी पढ़ें-

Indian Railway: देश में ही तैयार होंगे ट्रेनों के हाईस्पीड व्हील्स, देश बनेगा आत्मनिर्भर और लोगों को मिलेगा रोजगार

IRCTC Tatkal Ticket Booking: नहीं मिल रही है रेलवे की कंफर्म टिकट, ऐसे बुक कराएं तत्काल टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया
घर के लिए कितना क‍िलोवाट सोलर सिस्टम सही? जानिए खर्च और आवेदन प्रक्रिया
Hotel Fire Safety Tips: होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
होटल-रेस्टोरेंट चला रहे हैं? मालवीय नगर जैसी घटना से बचने के लिए अपनाएं ये सुरक्षा उपाय
Aadhar Card News: क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस, जानें पूरी जानकारी
क्या आप जानते हैं आधार कार्ड में कितनी बार बदल सकते हैं मोबाइल नंबर और एड्रेस, जानें पूरी जानकारी
NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका और खर्च
NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानें सर्टिफिकेट बनवाने का तरीका और खर्च

वीडियोज

स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार
Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Uttrakhand Election 2027: बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
बीजेपी के पहले इलेक्शन मोड में कांग्रेस, फोन से अल्मोड़ा रैली को संबोधित कर राहुल गांधी ने फूंका 2027 चुनाव का बिगुल
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
अब खान सर की मुश्किलें बढ़ीं? हिरासत में लिए गए उनके 2 बॉडीगार्ड, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
'मैंने पैंट में पेशाब कर दिया...', अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का जिक्र कर क्या बोल गए ललित मोदी?
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
9 या 10 नहीं एक हफ्ते में इतने करोड़ खर्च कर देते हैं ललित मोदी, बताया कहां से होती है कमाई
Peddi Box Office: 350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए राम चरण की फिल्म को कितना कमाना होगा?
350 करोड़ के बजट में बनी है 'पेद्दी', जानें- सेफ जोन में आने के लिए फिल्म को कितना कमाना होगा?
Explained: सोनिया गांधी जेल में मिलने पहुंची, कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए! भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या?
भारत के सबसे अमीर CM बने शिवकुमार के सामने चुनौतियां क्या? कैसे कांग्रेस के 'ट्रबलशूटर' कहलाए
Video: ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
ये हिंदू धर्म नहीं सिखाता! सरस्वती नदी में श्रद्धा के नाम पर कूड़ा फेंकते श्रद्धालु- यूजर्स का खौला खून
Visceral Fat: क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
क्या बाहर से दुबला-पतला दिख रहा शख्स अंदर से हो सकता है मोटा? जानें इसका कारण
Embed widget